Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Second Act Awards 2026 Celebrate Courage, Reinvention and Meaningful New Beginnings Meenakashi Lekhi attended the Mumbai event as Chief Guest as entrepreneurs, artists and changemakers were honoured for rewriting their life stories - Prestigious Asia’s Modern Hero Award 2026 Dr. Nilesh Potdar Honoured with Asia’s Modern Hero Award 2026 - Maharashtra’s Culture Comes Alive in Berlin as ‘Ganpati Bappa Morya’ Echoes Across the City - Matrimonial Dispute Widens Into Parallel Legal Proceedings Across Delhi and Uttar Pradesh A June 2025 complaint by Ayush Gupta preceded Nikita Jaiswal’s September 2025 Kanpur FIR; subsequent proceedings have brought documentary evidence, competing allegations and judicial scrutiny into the public record - Five-Year-Old Boy with Relapsed Leukemia is Cancer-Free after Haploidentical Bone Marrow Transplant at Kokilaben Hospital, Navi Mumbai - Orient Cables (India) Limited Announced its ₹5,520.00 million Initial Public Offering (IPO) to open on September 25, 2026 Price Band fixed at ₹258 to ₹272 per equity share of face value of ₹1 each - AceVector Limited Announced it's Initial Public Offer (IPO) of Equity Shares to open on September 25, 2026, Price Band is fixed at ₹ 30 to ₹ 32 per equity share of face value of ₹ 1 each - Moneyview Limited announced its Initial public offering (IPO) to open on Thursday, September 24, 2026 Price Band fixed at ₹32 per equity share of face value ₹1 each to ₹34 per equity share of the face value of ₹1 each - Moneyview Limited announced it's Initial public offering (IPO) to open on Thursday, September 24, 2026 Price Band fixed at ₹32 per equity share of face value ₹1 each to ₹34 per equity share of the face value of ₹1 each - BVG India awarded contract of Chambal Riverfront to Develop a Destination for Sustainable Urban Living and Tourism

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स ने ‘वर्ल्ड अर्थराइटिस डे’ पर अत्याधुनिक Stryker Mako Smart Robotics™ प्रणाली का अनावरण किया

(यह उन्नत तकनीक है जिसे विशेष रूप से घुटने, कूल्हे और आंशिक घुटना रिप्लेसमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है। दक्षिण मुंबई का वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स इस तरह की तकनीक वाला पहला हॉस्पिटल है।)

मुंबई, 12 अक्टूबर, 2023 (GNI): वर्ल्ड अर्थराइटिस डे के अवसर पर, वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, मुंबई सेंट्रल को अत्याधुनिक रोबोटिक आर्म-असिस्टेड सिस्टम की क्लिनिकल शुरुआत की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इस तकनीक का उपयोग घुटने और कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी को अत्यधिक कुशल तरीके से करने के लिए किया जाएगा और यह तकनीक अस्पताल को मरीजों की देखभाल को एक अलग स्तर पर ले जाने में सक्षम बनाएगी।

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, मुंबई सेंट्रल ने घुटने और कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए अत्याधुनिक तकनीक स्ट्राइकर मॅको रोबोट को अपनाया है। वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स इस क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है जिसके पास यह तकनीक उपलब्ध है। यह तकनीक घुटने और कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सीटी छवियां उपलब्ध कराती है, जिससे सर्जरी के दौरान आवश्यक सटीकता मिलती है। इस तकनीक से सर्जनों को सटीकता के साथ-साथ बेहतर नियंत्रण मिलता है। सटीकता और बेहतर नियंत्रण से मांसपेशियों, ऊतकों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है, जिससे यह सर्जरी सुरक्षित हो जाती है। खास बात यह है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से मरीज की हालत में तेजी से सुधार होता है। वॉकहार्ट हॉस्पिटल का लगातार प्रयास है कि मरीजों को जल्द से जल्द बेहतर महसूस कराया जाए और इसके लिए नई तकनीकों को अपनाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. डर्मोंट कोलोपी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में सेंट जॉन ऑफ गॉड प्राइवेट हॉस्पिटल में एक सलाहकार चिकित्सक हैं और उनकी देखरेख में इस तकनीक का उपयोग करके पहली सर्जरी की गईं। वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों को इस तकनीक से परिचित कराने और इस तकनीक की मदद से सर्जरी करने में सक्षम बनाने के लिए डॉ. डर्मोंट कोलोपी की देखरेख में मॅको रोबोटिक आर्म की मदद से ज्वाईंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। वोक्हार्ट हॉस्पिटल्समे इस तकनीक का उपयोग करके की गई यह पहली ज्वाईंट रिप्लेसमेंट सर्जरी है।

मॅको स्मार्ट रोबोटिक्स’ को घुटने और कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए एक सुरक्षित और सटीक तरीका माना जाता है। यह तकनीक हड्डी के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाते हुए शेष हड्डी और ऊतकों को नुकसान पहुंचाए बिना सर्जरी करना संभव बनाती है। इस तकनीक के लिए किए गए अध्ययनों से पता चला है कि सर्जरी के बाद मरीज को कम दर्द होता है, उनकी स्थिति में तेजी से सुधार होता है, उन्हे अस्पताल में कम समय के लिए रहना पडता है, रक्त की हानि कम होती है, और सर्जिकल चीरा छोटा होता है। इसके चलते दुनिया भर के डॉक्टर इस तकनीक से सर्जरी करने की सलाह दे रहे हैं। इस तकनीक की सबसे प्रभावशाली बात ‘Accustop’ नामक प्रणाली है। यह सर्जनों को हड्डी को बहुत सटीकता से काटने, कृत्रिम जोड़ को सटीकता से स्थापित करने और सर्जरी के दौरान ऊतक क्षति को कम करने मे सहाय्यता करती है।

इस तकनीक के उपकरण को दुनिया भर में 1500 से अधिक स्थानों पर लागू किया गया है। इन उपकरणों से दुनिया भर में 1 मिलियन से अधिक सर्जरी की गई हैं। इस डिवाइस पर 350 से अधिक समीक्षा लेख प्रकाशित किए गए हैं। मॅको रोबोटिक्स आर्म तकनीक हड्डी उपचार तकनीक में सबसे आगे है। वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल रोगी देखभाल में इस तकनीक को पेश करके बहुत खुश है। अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली पेशंट केअर प्रदान करना हमेशा वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स का लक्ष्य रहा है और इस तकनीक को अपनाना उसी दिशा में एक और कदम है।

मॅको रोबोटिक आर्म के लॉन्च की घोषणा करते हुए, वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक, ज़हाबिया खोराकीवाला ने कहा, “इस तकनीक को अपनाना नई, उन्नत तकनीकों का उपयोग करके रोगियों को तेजी से ठीक होने में मदद करने के हमारे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। अत्यधिक कुशल सर्जिकल टीम और पोस्ट-ऑपरेटिव और रिहॅब केअर के लिए व्यापक क्षमताओं के साथ, माको रोबोटिक-आर्म असिस्टेड तकनीक वॉकहार्ट हॉस्पिटल्स, मुंबई सेंट्रल को अपने रोगियों के लिए सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में सक्षम बनाती है और हड्डी तथा जोड़ों की देखभाल में उत्कृष्टता का केंद्र बन जाती है। ।”

वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स, मुंबई सेंट्रल का लक्ष्य इस आधुनिक तकनीक को अपनाने के बाद स्ट्राइकर माको रोबोटिक आर्म-असिस्टेड सर्जिकल सिस्टम का उपयोग करके घुटने और जोड़ों की सर्जरी करना है। ends GNI

Be the first to comment on "वोक्हार्ट हॉस्पिटल्स ने ‘वर्ल्ड अर्थराइटिस डे’ पर अत्याधुनिक Stryker Mako Smart Robotics™ प्रणाली का अनावरण किया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*