मुंबई, 16 दिसंबर, 2021 (GNI): गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की कि उनके व्यवसाय गोदरेज अप्लायंसेज को सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड गोदरेज अप्लायंसेज द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये गोदरेज एज अल्टिमा स्टीलनॉक्सवॉशिंग मशीन के लिए उपभोक्ता उपकरणों के लिए उत्पाद डिजाइन की श्रेणी में मिला है। पुरस्कार के लिए प्राथमिक मूल्यांकन मानदंड में रचनात्मकता और नवाचार, मानवीय दृष्टिकोण, स्थिरता व अन्य शामिल रहे। मूल्यांकन के सभी मानकों को पूरा करते हुए गोदरेज अप्लायंसेज को उपभोक्ता उपकरण श्रेणी में एकमात्र विजेता के रूप में मान्यता दी गई। यह पुरस्कार उन संगठनों को सम्मानित करता है जो भारत में डिजाइन के नए प्रतिमान बनाने का प्रयास करते हैं। गोदरेज एज अल्टिमा स्टीलनॉक्स में सौंदर्य, स्थायित्व और स्थिरता सभी मिश्रित हैं। इसमें धीमी गति से बंद होने वाला, टिंटेड टफेन्ड ग्लास ढक्कन के साथ विशिष्ट बॉर्डरलेस डिज़ाइन है। इसके…