Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Ardee Industries Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, August 05, 2026Price Band fixed at ₹ 50 per equity share of face value ₹2 each to ₹53 per equity share of the face value of ₹2 each - MS Dhoni Joins Malabar Gold & Diamonds as Brand Ambassador, Strengthening the Responsible Jeweller Promise - Croma opens new store at Sky-City Mall, Borivali, Croma now has 54 stores across the Mumbai Metropolitan Region (MMR) - Godrej Enterprises Group Strengthens Advanced Tooling Capabilities to Support India's Evolving Automotive Manufacturing Landscape - GOVINDA: A Tale of Faith, A thematic dance production comes to Mumbai - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 the Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each - Mahindra Holidays & Resorts India Ltd.- Q1FY27 Financial Results - Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Navi Mumbai Marks Eight Years with Release of Navi Mumbai Annual Health Report - Godrej Bloq Launches in Maharashtra; Supports Pink E-Rickshaw Distribution Initiative for Women Drivers in the state Godrej Bloq marks the newest entry as a personal care fragrance product by Godrej Consumer Products (GCPL)

भारत के दुर्लभ फिल्म पोस्टर धरोहर की बेहतरीन नीलामी

Mumbai, 8th April 2022 (GNI) भारत के दुर्लभ फिल्म पोस्टर धरोहर की बेहतरीन नीलामी, 2002 में ओसियन की ऐतिहासिक मेला बिक्री की शुरुआत के बाद से लेकर अभी तक ऐसा कुछ नहीं देखा गया था  आवारा से लेकर मदर इंडिया, मुगल-ए-आजम से लकर जंगली, खामोशी से लेकर मजबूर तक शानदार फिल्मों की पहली रिलीज के ओरिजनल पोस्टरों की झलक पेश की गई  दिलीप कुमार, सायरा बानू, धमेंद्र, राजेश खन्ना जैसे मशहूर कलाकारों के  अविस्मरणीय योगदान तथा सत्यजीत रे और बिमल राय के सिनेमा को याद किया गया

14 मार्च 2022, मुंबई और दिल्ली :  ऑनलाइन ऑक्शन हाउस डिरिवाज एंड आइव्स ने घोषणा की कि 8-9 अप्रैल 2022 को उसकी नीलामी वेबसाइट  www.derivaz-ives.com. पर भारतीय फिल्मों की पहली रिलीज के ओरिजनल पोस्टरों के सबसे बड़े कलेक्शन को ओसियन के ऐतिहासिक नीलामी मेला के ठीक 20 वर्षों के बाद सार्वजनिक बिक्री के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। एबीसी सीरिज के लिए- जिसने भारतीय फिल्म प्रचार सामग्री तथा मेमोरैबिला के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय बाजार का निर्माण एवं सम्मानित करना शुरु किया, यह डिरिवाज एंड आइव्स नीलामी भले ही आकार और महत्वाकांक्षी में छोटी हो, पर यह कई डिजायनों, जो अभी भी वैश्विक इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है, सहित भारत के विशाल सिनेमाई इतिहास से फिल्मों की पहली रिलीज के ओरिजिनल दुर्लभ पोस्टरों का बेहतरीन संग्रह प्रस्तुत करती है। भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज शख्सियतों तथा सुपरस्टारों – सत्यजीत रे, दिलीप कुमार, बिमल राय, धमेंद्र, राजेश खन्ना, सायरा बानू को तथा पामार्ट स्टूडियों को सम्मान दिए जाने के साथ आगामी महीने के दौरान मुंबई तथा दिल्ली में विभिन्न लाइव समारोह तथा प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। डिरिवाज एंड आइव्स के मुख्य प्रवक्ता राजदूत ( सेवानिवृत्त) निरंजन देसाई ने कहा ‘‘ जब तक भारतीय फिल्म बिरादरी हमारे कागज आधारित सिनेमाई विरासत को संरक्षित करने तथा उसमें रूचि बनाये रखने के लिए और अधिक जिम्मेदारी नहीं लेते, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। अतीत में, आमिर खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर, अनुपम खेर, दिया मिर्जा तथा कुछ अन्य लोगों ने ओसियान की नीलामी में खरीदारी की है, लेकिन स्थायी परिवर्तन लाने के लिए बड़े पैमाने पर तथा सामूहिक स्तर पर दिलचस्पी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि डिरिवाज एंड आइव्स इस संवेदनशील कला को अगले वित्तीय स्तर पर ले जा सकती हैं।नीलामी 8-9 अप्रैल 2022 को www.derivaz-ives.com पर ऑनलाइन होगी.

Be the first to comment on "भारत के दुर्लभ फिल्म पोस्टर धरोहर की बेहतरीन नीलामी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*