Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Molbio Diagnostics Limited Announced its Initial public offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 768 per equity share of face value ₹1 each to ₹ 807 per equity share of the face value of ₹1 each - US Federal Contractor Tryfacta Achieves Final CMMC Level 2 (C3PAO) Certification, Strengthening Its Commitment to the U.S. Defense Industrial Base - Dhoot Transmission Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 829 per equity share of face value ₹2 each to ₹871 per equity share of the face value of ₹2 each - Dhoot Transmission Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 829 per equity share of face value ₹2 each to ₹871 per equity share of the face value of ₹2 each - Ardee Industries Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, August 05, 2026Price Band fixed at ₹ 50 per equity share of face value ₹2 each to ₹53 per equity share of the face value of ₹2 each - MS Dhoni Joins Malabar Gold & Diamonds as Brand Ambassador, Strengthening the Responsible Jeweller Promise - Croma opens new store at Sky-City Mall, Borivali, Croma now has 54 stores across the Mumbai Metropolitan Region (MMR) - Godrej Enterprises Group Strengthens Advanced Tooling Capabilities to Support India's Evolving Automotive Manufacturing Landscape - GOVINDA: A Tale of Faith, A thematic dance production comes to Mumbai - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each

बिसलेरी ने शॉपिंग के निर्बाध अनुभव के लिये अपनी ई-कॉमर्स की पेशकश को जारी रखते हुए लॉन्च किया बिसलेरी@ डोरस्टेप मोबाइल एप्प

मुंबई, 10 December, 2021 (GNI): बिसलेरी इंटरनेशनल अपने ई-कॉमर्स उपक्रम को और मजबूत बना रहा है और कंपनी की नवीनतम पेशकशबिसलेरी@डोरस्टेप मोबाइल ऐप ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिये एक नवाचार है। यह यूजर-फ्रेंडली एप्प एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही पर उपलब्ध है और इसे ग्राहकों को कुछ ही क्लिक में ऑडर्स प्लेस करने की सुविधा के लिये तैयार किया गया है।

बिसलेरी ने हमेशा ग्राहकों की बदलती जरूरतों के आधार पर अपनी पेशकशों में बदलाव किये हैं। महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान बिसलेरी ने घर पर सुरक्षित और शुद्ध मिनरल वाटर की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिये बिसलेरी@डोरस्टेप पहल की शुरूआत की। इसके तुरंत बाद वे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लेकर आए जिससे ग्राहकों को बिसलेरी प्रोडक्ट्स तक पहुँचने की सुविधा मिली और निर्बाध आपूर्ति पाने के लिये सदस्यता की सुविधा दी गई। ऐप के लॉन्च के साथ बिसलेरी ने ग्राहकों को घर-घर जाकर सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत किया है। यह ऐप 26 शहरों के ग्राहकों के लिये उपलब्ध होगा और ऑर्डर 24 घंटे के भीतर डिलीवर हो जाएंगे।

लॉन्च के बारे में एंजेलो जॉर्ज, सीईओ, बिसलेरी इंटरनेशनल  ने कहा कि, “हम ग्राहकों की तकनीक अपनाने की आदत का लाभ लेना चाहते हैं ताकि उन्हें खरीदारी का एक निर्बाध अनुभव दे सकें। हम ग्राहकों के बारे में अपनी समझ को बेहतर बनाने, उनकी खरीदारी को आसान बनाने और आपूर्ति के समय को बेहतर बनाने के समाधानों में निवेश कर रहे हैं। इस ऐप के साथ हम ग्राहकों की भागीदारी बढ़ा पायेंगे। हम विभिन्न टचपॉइंट से ग्राहक डेटा को एकीकृत कर रहे हैं। इससे हम ग्राहकों की प्रोफाइल तैयार करने और उनके मनपसंद माध्यम के जरिये उनसे व्यक्तिगत से संपर्क स्थापित कर पायेंगे।

“हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि बिसलेरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ ऐप लॉन्च करने वाला इस कैटेगरी का पहला ब्रांड है, जो ग्राहकों को हमारे प्रोडक्ट्स की पूरी श्रृंखला तक पहुंच प्रदान करता है। हमने वेबसाइट ट्रैफिक में बहुत उत्साहजनक वृद्धि देखी है। हमारी सेवाओं की सदस्यता लेने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। हमें विश्वास है कि इस ऐप की शुरुआत के साथ यह तेजी से बढ़ेगा।

ऐप अभी लाइव है और इसे एंड्रॉइड के गूगल प्ले स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल प्ले स्टोर – https://play.google.com/store/apps/detailsid=com.bisleri.bisleriएप्पल एप स्टोर- https://apps.apple.com/in/app/bisleri/id1594010792

Be the first to comment on "बिसलेरी ने शॉपिंग के निर्बाध अनुभव के लिये अपनी ई-कॉमर्स की पेशकश को जारी रखते हुए लॉन्च किया बिसलेरी@ डोरस्टेप मोबाइल एप्प"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*