Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Moneyview Limited announced its Initial public offering (IPO) to open on Thursday, September 24, 2026 Price Band fixed at ₹32 per equity share of face value ₹1 each to ₹34 per equity share of the face value of ₹1 each - Moneyview Limited announced it's Initial public offering (IPO) to open on Thursday, September 24, 2026 Price Band fixed at ₹32 per equity share of face value ₹1 each to ₹34 per equity share of the face value of ₹1 each - BVG India awarded contract of Chambal Riverfront to Develop a Destination for Sustainable Urban Living and Tourism - L’Oréal Paris to Host Le Défilé at The Eiffel tower, Celebrating Sisterhood, Diversity and Inclusion - Elevate Campuses Limited Announced its ₹2100 crore Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, September 23, 2026 Price Band fixed at ₹343 to ₹362 per shareBid/Issue Opening Date – Wednesday, September 23, 2026 and Bid/Issue Closing Date – Friday, September 25, 2026 - VARMORA GRANITO LIMITED IPO TO OPEN ON TUESDAY, SEPTEMBER 22, 2026Price Band fixed at ₹140 to ₹148 per equity share of face value of ₹2 each - "Breath of Hope”: Mumbai Doctors Help Paralysed Man Breathe Independently After Six Months on a Ventilator - Anil Rawat: Beyond the Digital Surface - “LIMINAL LANDSCAPES” Art Exhibition by veteran artist YUSUF in TAO ART GALLERY - Paramotor Digital Technology Limited announces multiple collaborations at the Global Fintech Festival 2026

बिसलेरी ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए अपना कर्मचारी कल्याण प्रणाली को और मजबूत किया, कर्मचारियों के लिए कोविड-19 के निवारक उपाय के रूप में ओजोन थेरेपी की व्यवस्था ~ कोविड बीमे के तहत सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों को 3 लाख रुपये का बीमा कवर

मुंबई, 28 मई, 2021 (GNI): भारत के सबसे भरोसेमंद मिनरल वाटर ब्रांड और इस उद्योग की सबसे अग्रणी कंपनी, बिसलेरी ने देश में व्याप्त कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए गतिविधियों की श्रृंखला शुरू की है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ओजोन थेरेपी उपचार और तीन लाख रुपये का कोविड बीमा प्रदान किया है।

कंपनी ने दो नीतियों की घोषणा की है – कोविड बीमा नीति और कोविड मृत्यु बीमा नीति। अपने परिवार के सदस्यों (पति या पत्नी और बच्चों) के साथ सभी कर्मचारी तीन लाख रुपये प्रत्येक सदस्य का चिकित्सा खर्च कवर कर सकते  हैं और यह कोविड बीमा नीति के तहत शामिल है। यही नीति उन कर्मचारियों पर भी लागू होगी जो संगठन के साथ संविदात्मक भूमिका में जुड़े हैं।

कोविड मृत्यु बीमा नीति के तहत, बिसलेरी के पे-रोल कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को कोविड -19 के कारण हुई मृत्यु के मामले में तीन साल का वेतन या 35 लाख रुपये, जो भी कम हो, प्राप्त होगा। संगठन ने इस नीति को अपने संविदा कर्मचारियों के लिए भी लागू किया है। कोविड-19 की पहली लहर के दौरान, व्यवसाय की निरंतरता और विनिर्माण संयंत्रों में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने कर्मचारियों के आवास के लिए आसपास की कुछ संपत्तियों का सहयोग लिया था। सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए इन स्थानों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाता है।

चूंकि मिनरल वाटर को उन आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान संचालित करने की अनुमति है, कंपनी का प्रबंधन कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में नए आयाम स्थापित करना चाहता है। कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में पहला कदम ओजोन थेरेपी के माध्यम से प्रतिरक्षण को बढ़ावा देना है, जिसके तहत 320 कर्मचारियों को ओजोन शॉट्स दिए गए । ओजोन थेरेपी एक सहायक चिकित्सा है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक और रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यह थेरेपी अविश्वसनीय ढंग से ऊर्जा बहाल करने, शरीर में संतुलन स्थापित करने, शरीर से गंदगी को बाहर निकालने, कोशिकाओं की वृद्धि, प्रतिरोधक शक्ति व शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है। इन कर्मचारियों की 6  महीने  तक देख-रेख की गई और  यह पाया गया कि इन 320 कर्मचारियों में से केवल 2% ही संपर्क से होने वाले संक्रमण से पीड़ित थे जो कि हल्का और बिना लक्षण के था। यह थेरेपी 98% प्रभावकारिता दिखाती है।

इस पहल के माध्यम से, कंपनी अपने कर्मचारियों को कोविड-19 से लड़ने के लिए निवारक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना चाहती है।

अपने कर्मचारियों को सबसे प्रमुख मानने वाले संगठन के रूप में बिसलेरी अपनी टीम के सदस्यों के साथ एकजुटता से खड़े होने में विश्वास करता है। किसी कर्मचारी या उसके परिवार के सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने की स्थिति में कोई सवाल पूछे बगैर अवकाश देने की नीति, कर्मचारियों को मानसिक और नैतिक समर्थन प्रदान करने की दिशा में एक कदम है। यह अवकाश नीति तब भी लागू होती है जब कोविड मामलों के कारण भवन को सील कर दिया जाता है। बिसलेरी ने मानसिक स्वास्थ्य को भी अपने कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक के रूप में मान्यता दी है। बिसलेरी ने एक लाइफ मेंटर्स नियुक्त किया है, जिससे कर्मचारी मदद ले सकते हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, संगठन एक दूसरे के साथ शारीरिक संपर्क को सीमित करने के लिए वर्क फ्रॉम होम और रोटेशन आधारित शिफ्ट को प्रोत्साहित कर रहा है। यह कार्य उत्पादकता को बढ़ाने व संतुलित करने के साथ कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, कंपनी नियमित रूप से वेलनेस और मेंटल हेल्थ पर सेमिनार भी आयोजित करती है। तत्काल चिकित्सा से जुड़े प्रश्नों से निपटने के लिए, कंपनी के इन-हाउस चिकित्सक, डॉ. मिली शाह के साथ 24×7 परामर्श स्थापित किया गया है। इसके अलावा, कोविड संबंधी विभिन्न प्रोटोकॉल पर कर्मचारी की जानकारी के लिए एक आंतरिक पोर्टल बनाया गया है।

अंतिम बिंदु तक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बिसलेरी में वितरण करने वाले कर्मियों को भी दस्ताने, शील्ड, मास्क और पीपीई किट से लैस किया गया है। बिसलेरी ने कार्यस्थलों को जानलेवा वायरस से बचाने के लिए कर्मचारियों और आगंतुकों को कीटाणुरहित करने के लिए अपने सुविधा केंद्रों और कार्यालयों में ओजोन सुरंगें भी स्थापित की हैं।

इन पहलों के बारे में बताते हुए बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर – इनेबलमेंट, श्री पराग बंगाली ने कहा कि, “सलेरी के लिए, उसके कर्मचारी हमेशा सर्वोपरि रहे  हैं। चूँकि पूरा देश अभी भी कोविड-19 से जूझ रहा है, इसलिए हमारे लिए अपने कर्मचारियों की शारीरिक और मानसिक भलाई सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इस मुश्किल वक्त में अपने लोगों की मदद करने के लिए और उन्हें यह बताने के लिए कि बिसलेरी उनकी चिंता करता है, हमारे सभी पहल लागू किये गए हैं। हम यह संदेश देना चाहते थे कि वक्त कैसा भी हो, लेकिन हम एक साथ हैं और इस मुश्किल समय में उनकी कंपनी उनके साथ खड़ी है।”ends

Be the first to comment on "बिसलेरी ने कोविड-19 से सुरक्षा के लिए अपना कर्मचारी कल्याण प्रणाली को और मजबूत किया, कर्मचारियों के लिए कोविड-19 के निवारक उपाय के रूप में ओजोन थेरेपी की व्यवस्था ~ कोविड बीमे के तहत सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों को 3 लाख रुपये का बीमा कवर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*