Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - MILKY MIST DAIRY FOOD LIMITED ANNOUNCED ITS INITIAL PUBLIC OFFERING (IPO) OF EQUITY SHARES TO OPEN ON TUESDAY 11 AUGUST 2026Price Band fixed at ₹133 to ₹140 per equity share of face value of ₹2 each - Shiprocket Limited Announced it's Initial Public Offer (IPO) to open on Wednesday, August 12, 2026 Price Band has been fixed from ₹ 92 to ₹ 97 per Equity Share - Paramotor Digital Technology expands distribution of Digital Prepaid Payment Solutions with Aditya Birla Capital Digital products - Molbio Diagnostics Limited Announced its Initial public offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 768 per equity share of face value ₹1 each to ₹ 807 per equity share of the face value of ₹1 each - US Federal Contractor Tryfacta Achieves Final CMMC Level 2 (C3PAO) Certification, Strengthening Its Commitment to the U.S. Defense Industrial Base - Dhoot Transmission Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 829 per equity share of face value ₹2 each to ₹871 per equity share of the face value of ₹2 each - Dhoot Transmission Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 829 per equity share of face value ₹2 each to ₹871 per equity share of the face value of ₹2 each - Ardee Industries Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, August 05, 2026Price Band fixed at ₹ 50 per equity share of face value ₹2 each to ₹53 per equity share of the face value of ₹2 each - MS Dhoni Joins Malabar Gold & Diamonds as Brand Ambassador, Strengthening the Responsible Jeweller Promise - Croma opens new store at Sky-City Mall, Borivali, Croma now has 54 stores across the Mumbai Metropolitan Region (MMR)

गोदरेज ने सुविचारित ऑफर्स के साथ त्‍यौहारों के इस मौसम में ‘NOW is WOW’ फेस्टिवल लॉन्‍च किया ~ भीषण कोविड महामारी के बावजूद इस त्‍यौहारी मौसम में 15% वृद्धि का लक्ष्‍य ~ 900 रु. से शुरू फिक्‍स्‍ड ईएमआई की पेशकश; 3559 रु. मूल्‍य तक की 1-वर्ष की नि:शुल्‍क एक्‍सटेंडेड वारंटी, 6000 रु. तक कैशबैक व अन्‍य

MUMBAI, 13th October, 2020 (GNI): गोदरेज अप्‍लायंसेज ने त्‍यौहारों के इस मौसम को आनंदायक बनाने के लिए अपने ग्राहकों के लिए अपना ‘नाउ इज वाउ’ फेस्टिवल लॉन्‍च किया। इस फेस्टिवल में अनेक सुविचारित, आकर्षक ऑफर्स शामिल हैं। गोदरेज अप्‍लायंसेज ने महसूस किया कि अभी ग्राहकों के लिए बचत बहुत अधिक मायने रखती है, और साथ ही उनके लिए तरलता बनाये रखना भी उतना ही महत्‍वपूर्ण है। उपभोक्‍ताओं को वित्‍तीय लचीलापन प्रदान करने पर अधिक जोर देते हुए, इस ब्रांड ने इको-फ्रेंड्ली व तकनीकी रूप से उन्‍नत उपकरणों के अपने विशाल रेंज पर अनेक आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स डिजाइन किये हैं जैसे कि मात्र 900 रु. से शुरू फिक्‍स्‍ड ईएमआई, एक्‍सटेंडेड वारंटीज, कैशबैक, ब्‍याज-मुक्‍त ईएमआई विकल्‍प, जीरो डाउनपेमेंट स्‍कीम्‍स, छूट और एक्‍सचेंज ऑफर्स। इसका उद्देश्‍य गोदरेज के ग्राहकों को आगामी पर्व-त्‍यौहारों में उनके घर को अपग्रेड करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वो बचत को लेकर चिंतित न हों और खरीदे गये उत्‍पादों का वर्षों तक आनंद लेते रहें।

कोविड-19 के चलते देश में लॉकडाउन के बावजूद, ब्रांड ने पूरे वर्ष भर श्रृंखलाबद्ध उत्‍पाद लॉन्‍च करके उपभोक्‍ताओं को नवीनतम टेक्‍नोलॉजी-युक्‍त उत्‍पाद उपलब्‍ध कराने की अपनी गति बनाये रखी है। इसने फ्रॉस्‍ट-फ्री और डाइरेक्‍ट कूल रेफ्रिजरेटर्स, सेमी-ऑटोमेटिक एवं फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन्‍स सेगमेंट्स में न केवल नये-नये मॉडल्‍स लाये हैं बल्कि यूवीसी-आधारित डिसइंफेक्टिंग डिवाइस गोदरेज वायरोशिल्‍ड भी लॉन्‍च किया है, ताकि कोविड-19 से बचाव में उपभोक्‍ताओं की ओर से कोई कोर-कसर न रहे। इस पूरे वर्ष भर, ब्रांड ने आगामी त्‍यौहारी मौसम के दौरान उनमें से प्रमुख 132 नये-नये एसकेयू लाने की योजना बनायी है।

नये प्रोडक्‍ट्स के लॉन्‍च के अलावा, गोदरेज अनेक फेस्टिव ऑफर्स के जरिए आगामी उत्‍सवों के दौरान प्रोत्‍साहन भी दे रहा है। चुनिंदा स्‍टोर्स और चुनिंदा मॉडल्‍स पर उपलब्‍ध इन ऑफर्स में मात्र 900 रु. से शुरू सबसे आकर्षक फिक्‍स्‍ड ईएमआई स्‍कीम, 3559 रु. मूल्‍य के बराबर की नि:शुल्‍क एक्‍सटेंडेड वारंटी, 6000 रु. तक का कैशबैक (चुनिंदा बैंक पार्टनर्स के साथ), अधिकतम खुदरा मूल्‍य (एमआरपी) पर 10,000 रु. तक की छूट, सभी प्रमुख क्रेडिट/चुनिंदा डेबिट कार्ड्स पर ब्‍याज-रहित ईएमआई, आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स जैसे 8/0, 10/2, 12/4 व अन्‍य शामिल हैं।

ब्रांड द्वारा कॉपर कंडेंसर वाले सभी गोदरेज एयरकंडिशनर्स पर 5-वर्ष की एक्‍सटेंडेड वारंटी भी उपलब्‍ध करायी जा रही है, ताकि इन्‍हें खरीदे जाने के बाद समस्‍या-रहित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। यही नहीं, गोदरेज एयर कंडिशनर्स के चुनिंदा मॉडल्‍स खरीदने पर, ग्राहक रियायती इंस्‍टॉलेशन चार्ज का लाभ ले सकते हैं जो कि 399 रु. + लागू कर है और साथ ही कई आकर्षक एक्‍सचेंज ऑफर्स भी हैं।
ये ऑफर्स 1 अक्‍टूबर से 20 नवंबर, 2020 तक रेफ्रिजरेटर्स, एयरकंडिशनर्स, वाशिंग मशीन्‍स, माइक्रोवेव ओवन, चेस्‍ट फ्रीजर्स और एयर कूलर्स के चुनिंदा मॉडल्‍स पर उपलब्‍ध हैं। विशेष एक्‍सटेंडेड वारंटी ऑफर लेने के लिए, गोदरेज के उपभोक्‍ताओं को गोदरेज उपकरण खरीदने के 7 दिनों के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट www.godrejsmartcare.com पर या टोल-फ्री नंबर 1800 209 5511 पर कॉल करके पंजीकरण करना होगा।

ऑफर्स के बारे में, गोदरेज अप्‍लायंसेज के बिजनेस हेड और एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, श्री कमल नंदी ने बताया, ”परंपरागत रूप से, भारतीय उपभोक्‍ता सोने से लेकर उपकरणों तक की अपनी अधिकांश बड़ी खरीदारियां त्‍यौहारों के मौसम में करते हैं। मौजूदा महामारी के मद्देनजर, ग्राहकों ने उपकरणों का अपने जीवन में महत्‍व को स्‍वीकार किया है – वो खाना पकाने और साफ-सफाई के लिए घरेलू सहायता हेतु प्रतिस्‍थापक तलाश रहे हैं, ‘वर्क फ्रॉम होम’ फॉर्मट को अपनाने के बाद से और कोरोनावायरस से बचाव हेतु अपने परिवार की स्‍वच्‍छता व सुरक्षा के लिए घर पर ही आराम व सुविधा तलाश रहे हैं। हालांकि इन सभी कार्यों के लिए उपकरणों की मदद ली जा सकती है, लेकिन ऐसी आर्थिक परेशानी के समय में ग्राहकों को खरीदारी के लिए लचीली फाइनेंसिंग स्‍कीम्‍स का सहारा चाहिए, ताकि वो बेफिक्र होकर अपने पसंदीदा उपकरण को घर ले जा सकें। इसलिए, हमने कई शानदार नये उत्‍पादों के लिए अनेक ऑफर्स लाये हैं – ऐसे में, कोई भी उपकरण खरीदने के लिए यह शानदार समय होगा और इसीलिए, हमने इसे ‘NOW IS WOW’ फेस्टिवल का नाम दिया है। भारत के हमारे ग्राहकों के लिए आगामी त्‍यौहारी मौसम को थोड़ा और अधिक चमकदार बनाने के लिए हमारे द्वारा किया गया यह एक छोटा-सा प्रयास है। हमें फिर से मांग पैदा होने के उत्‍साहजनक संकेत पहले से ही दिख रहे हैं। सामान्‍य मानसून के चलते ग्रामीण बाजारों में अधिक कृषि पैदावार और शहरी क्षेत्रों में कई कंपनियों द्वारा वेतन में की जाने वाली कटौती बंद कर दिये जाने से, हमें मांग बढ़ने की उम्‍मीद है और आशा है कि अगले दो महीनों तक यह बनी रहेगी।”

गोदरेज अप्‍लायंसेज के नेशनल सेल्‍स हेड, श्री संजीव जैन ने बताया, ”गोदरेज अप्‍लायंसेज में, हम सर्वोत्‍तम कोटि के समाधान उपलब्‍ध कराने की कोशिश करते हैं जिन्‍हें हमारे ग्राहकों की आवश्‍यकताओं व अपेक्षाओं को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया जाता है। वर्ष-दर-वर्ष, हमारा लगातार प्रयास रहा है कि हम आकर्षक नये-नये उत्‍पादों व ऑफर्स के जरिए हमारे ग्राहकों की जिंदगियों में चमक लाएं। महामारी के बावजूद, हम आगामी पर्व-त्‍यौहारों को लेकर आशावान हैं और त्‍यौहारों के इस मौसम में हम 15 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने की अपेक्षा रखते हैं, चूंकि हमने न केवल विभिन्‍न मौजूदा श्रेणियों में नये-नये प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च किये हैं बल्कि कुछ नये प्रोडक्‍ट्स को लॉन्‍च करके हमने नये क्षेत्रों में अपना कदम भी रखा है। हमने बढ़ती हुई मांग पूरी करने के लिए हमारा उत्‍पादन बढ़ाया है और हम ‘NOW IS WOW’ फेस्टिवल के साथ इसके लिए तैयार हैं। इन सब के साथ-साथ, हमने सुनिश्चित किया है कि ग्राहकों की सुरक्षा के साथ समझौता न हो और हम कॉन्‍टैक्‍टलेस खरीदारी को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत हैं। देश में पहला संरचित वीडियो सेलिंग प्रोग्राम शुरू करने से लेकर हमारे विस्‍तृत नेटवर्क को ग्राहकों के लिए कॉन्‍टैक्‍टलेस कैटलॉगिंग व ट्रांजेक्‍शन सुविधाएं उपलब्‍ध कराने में सक्षम बनाकर और अब हमारे प्रोडक्‍ट्स के लिए क्‍यूआर-कोड समर्थित 360 डिग्री प्रोडक्‍ट विजुअलाइजेशन एवं डेमो सुविधा प्रदान करने तक, हम सभी स्‍तरों पर यह प्रयास कर रहे हैं कि उपभोक्‍ता सुरक्षित और आनंदायक तरीके से उपकरणों की खरीदारी कर सकें।”

मजबूत गोदरेज स्‍मार्टकेयर सर्विस के वायदे के साथ, गोदरेज अप्‍लायंसेज ने सबसे आनंदायक उत्‍पाद अनुभव और समस्‍या-रहित उपयोग प्रदान करने के लिए हमेशा से अथक प्रयास किया है। 660 सर्विस सेंटर्स के व्‍यापक सर्विस नेटवर्क के साथ, गोदरेज स्‍मार्टकेयर में 4500 से अधिक एप्‍प-समर्थित स्‍मार्ट बड्डी टेक्निशियंस हैं, 180 से अधिक स्‍मार्ट मोबाइल वैन्‍स चलाये जाते हैं और इसका 24×7 कॉल सेंटर 14 क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है ताकि भारत की भाषायी विविधता की आवश्‍यकताएं पूरी की जा सकें। बड़े पैमाने पर कराये गये स्‍वतंत्र उपभोक्‍ता सर्वेक्षण में गोदरेज स्‍मार्टकेयर को आफ्टर-सेल्‍स सर्विस में लगातार दो वर्ष (2018,2019) नं.1 की रेटिंग मिली है। ends

Be the first to comment on "गोदरेज ने सुविचारित ऑफर्स के साथ त्‍यौहारों के इस मौसम में ‘NOW is WOW’ फेस्टिवल लॉन्‍च किया ~ भीषण कोविड महामारी के बावजूद इस त्‍यौहारी मौसम में 15% वृद्धि का लक्ष्‍य ~ 900 रु. से शुरू फिक्‍स्‍ड ईएमआई की पेशकश; 3559 रु. मूल्‍य तक की 1-वर्ष की नि:शुल्‍क एक्‍सटेंडेड वारंटी, 6000 रु. तक कैशबैक व अन्‍य"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*