Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Five-Year-Old Boy with Relapsed Leukemia is Cancer-Free after Haploidentical Bone Marrow Transplant at Kokilaben Hospital, Navi Mumbai - Orient Cables (India) Limited Announced its ₹5,520.00 million Initial Public Offering (IPO) to open on September 25, 2026 Price Band fixed at ₹258 to ₹272 per equity share of face value of ₹1 each - AceVector Limited Announced it's Initial Public Offer (IPO) of Equity Shares to open on September 25, 2026, Price Band is fixed at ₹ 30 to ₹ 32 per equity share of face value of ₹ 1 each - Moneyview Limited announced its Initial public offering (IPO) to open on Thursday, September 24, 2026 Price Band fixed at ₹32 per equity share of face value ₹1 each to ₹34 per equity share of the face value of ₹1 each - Moneyview Limited announced it's Initial public offering (IPO) to open on Thursday, September 24, 2026 Price Band fixed at ₹32 per equity share of face value ₹1 each to ₹34 per equity share of the face value of ₹1 each - BVG India awarded contract of Chambal Riverfront to Develop a Destination for Sustainable Urban Living and Tourism - L’Oréal Paris to Host Le Défilé at The Eiffel tower, Celebrating Sisterhood, Diversity and Inclusion - Elevate Campuses Limited Announced its ₹2100 crore Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, September 23, 2026 Price Band fixed at ₹343 to ₹362 per shareBid/Issue Opening Date – Wednesday, September 23, 2026 and Bid/Issue Closing Date – Friday, September 25, 2026 - VARMORA GRANITO LIMITED IPO TO OPEN ON TUESDAY, SEPTEMBER 22, 2026Price Band fixed at ₹140 to ₹148 per equity share of face value of ₹2 each - "Breath of Hope”: Mumbai Doctors Help Paralysed Man Breathe Independently After Six Months on a Ventilator

शेमारू टीवी पर 1 अप्रैल से देखिये सुपरहिट शो ‘परवरिश’ ‘परवरिश’ की कहानी कहीं न कहीं अपनी वास्तविक ज़िन्दगी के साथ जोड़ती है

मुंबई, 31 मार्च 2022 (GNI): शेमारू एंटरटेनमेंट के मनोरंजन चैनल शेमारू टीवी पर 1 अप्रैल 2022, रात 7 बजे से शुरू हो रहा है पारिवारिक धारावाहिक ‘परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी’। यह कहानी आहूजा और अहलूवालिया इन दो परिवारों को अपने बच्चों को पालने में आनेवाली परेशानियों और अनुभवों पर केंद्रित है। इन दोनों परिवारों के बच्चों की परवरिश के तरीके अलग-अलग हैं और स्वाभाविक है कि उसकी वजह से दोनों परिवारों में कई अलग-अलग घटनाएं लगातार होती रहती हैं। कभी सुख, कभी दुख, कई भावनाओं के उतार-चढ़ावों के साथ धारावाहिक आगे बढ़ता जाता है। दर्शकों में बच्चे और उनके माता-पिता दोनों के लिए यह धारावाहिक काफ़ी दिलचस्प रहेगा। वे सभी इस कहानी को कहीं न कहीं अपनी वास्तविक ज़िन्दगी के साथ जोड़ सकेंगे।

इस धारावाहिक में टेलीविज़न के कुछ मशहूर सितारों को एक साथ देखने की ख़ुशी मिलेगी। बेहतरीन अदाकारा श्वेता तिवारी स्वीटी अहलूवालिया का किरदार निभा रही हैं, जो रॉकी (तपस्वी मेहता) और गिन्नी (आशिका भाटिया) की माँ हैं। दूसरी ओर हैं अपने कई लोकप्रिय किरदारों से सभी के दिल जीत चुकी, नामचीन अभिनेत्री रुपाली गांगुली, जो बनी हैं पिंकी आहूजा यानी रावी (आँचल मुंजाल), राशि (स्पर्श खानचंदानी) और सनी (रक्षित वाही) की माँ। ये दोनों मांएं अपने बच्चों का भला चाहती हैं, लेकिन स्वीटी सख़्त हैं, जबकि उनकी अपनी बहन पिंकी बच्चों की परवरिश में काफ़ी मृदु और सौम्य है।

सभी शैलियों के अलग-अलग प्रकार के शो प्रस्तुत करके अपने सभी दर्शकों की मनोरंजन से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा करने का वचन शेमारू टीवी निभा रहा है।पारिवारिक ड्रामा देखना पसंद करनेवाले दर्शक शेमारू टीवी पर परवरिश और रिश्तों के अलग-अलग स्वादों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।ends

Be the first to comment on "शेमारू टीवी पर 1 अप्रैल से देखिये सुपरहिट शो ‘परवरिश’ ‘परवरिश’ की कहानी कहीं न कहीं अपनी वास्तविक ज़िन्दगी के साथ जोड़ती है"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*