Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Ardee Industries Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, August 05, 2026Price Band fixed at ₹ 50 per equity share of face value ₹2 each to ₹53 per equity share of the face value of ₹2 each - MS Dhoni Joins Malabar Gold & Diamonds as Brand Ambassador, Strengthening the Responsible Jeweller Promise - Croma opens new store at Sky-City Mall, Borivali, Croma now has 54 stores across the Mumbai Metropolitan Region (MMR) - Godrej Enterprises Group Strengthens Advanced Tooling Capabilities to Support India's Evolving Automotive Manufacturing Landscape - GOVINDA: A Tale of Faith, A thematic dance production comes to Mumbai - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 the Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each - Mahindra Holidays & Resorts India Ltd.- Q1FY27 Financial Results - Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Navi Mumbai Marks Eight Years with Release of Navi Mumbai Annual Health Report - Godrej Bloq Launches in Maharashtra; Supports Pink E-Rickshaw Distribution Initiative for Women Drivers in the state Godrej Bloq marks the newest entry as a personal care fragrance product by Godrej Consumer Products (GCPL)

गोदरेज एंड बॉयस ने इंट्रालॉजिस्टिक्स सेक्टर में ग्राहकों को श्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए वैश्विक तकनीक अपनाई

~ कंपनी की मैटेरियल हैंडलिंग शाखा खुदरा और विनिर्माण क्षेत्रों पर जोर देने के साथ प्रौद्योगिकी पर अपने खर्च को 100% तक बढ़ाने की योजना बना रही है

मुंबई, 20 जनवरी 2023 (GNI): गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका मैटेरियल हैंडलिंग व्यवसाय ग्राहक अनुभव, वैश्विक उपस्थिति और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आईओटी-आधारित प्रौद्योगिकी और डेटा में निवेश को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देने की योजना बना रहा है।

गोदरेज एंड बॉयस के समग्र इंट्रालॉजिस्टिक व्यवसायों में कोएर्बर (गोदरेज कोएर्बर) के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से सामग्री प्रबंधन समाधान, भंडारण समाधान और इंट्रालोजिस्टिक्स समाधान शामिल हैं। उनका कुल कारोबार 1800 करोड़ का है, जो लगातार 12% सीएजीआर से बढ़ रहा है।

मैटेरियल हैंडलिंग डिवीजन ने हाल ही में तकनीकी दिग्गजों के साथ मिलकर क्रांतिकारी समाधान लॉन्च करने के लिए रणनीतिक गठजोड़ किया है जिससे ग्राहक दक्षता में वृद्धि की उम्मीद है। आरंभिक परियोजना ने ग्राहकों की संपत्ति का बेहतर उपयोग, परिसंपत्तियों के मूवमेंट की निगरानी और उत्पादकता, ऊर्जा खपत, वाहन प्रदर्शन आदि जैसे प्रमुख प्रदर्शन मापदंडों की निगरानी के जरिए ग्राहकों की दक्षता में 12-15% की वृद्धि प्रदर्शित की है।

गोदरेज एंड बॉयस के बिजनेस हेड- गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग, श्री अनिल लिंगायत ने कहा, “परिचालनों की सफलता को कनेक्ट करनेस्वचालित बनाने और विश्लेषण करने के लिए इंट्रालाजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए प्रौद्योगिकी की उन्नति एक आवश्यकता बन गई है। मैटेरियल हैंडलिंग व्यवसाय लगातार डिजिटलीकरण पर केंद्रित रहा है और मूल्य श्रृंखला से जुड़ा रहा है। नए कनेक्टेड उत्पादों के साथयह आईओटीक्लाउड और एनालिटिक्स की शक्ति का लाभ उठाकर ग्राहक अनुभव को बढ़ाने वाला है।”

जबकि इस व्यवसाय की सभी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है, इसने फार्मा, एफएंडबी और कोल्ड स्टोरेज अनुप्रयोगों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की योजना बनाई है।

गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग ने अपनी मूल्य श्रृंखला में बिक्री, और स्थिरता सहित संचालन के कई चरणों में विनिर्माण प्रौद्योगिकी में अपने निवेश को दोगुना करने की योजना बनाई है। सेल्सफोर्स सीआरएम के कार्यान्वयन के बाद से, गोदरेज मटेरियल हैंडलिंग ने तकनीकी के कारण उपयोगकर्ता अनुभव दक्षता में 10% की वृद्धि देखी है। इंडस्ट्री में मांग की बढ़ती संभावना को देखत हुए, व्यवसाय अपनी क्षमता को 4 गुना बढ़ा रहा है।ends GNI SG

Be the first to comment on "गोदरेज एंड बॉयस ने इंट्रालॉजिस्टिक्स सेक्टर में ग्राहकों को श्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए वैश्विक तकनीक अपनाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*