Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - Ardee Industries Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, August 05, 2026Price Band fixed at ₹ 50 per equity share of face value ₹2 each to ₹53 per equity share of the face value of ₹2 each - MS Dhoni Joins Malabar Gold & Diamonds as Brand Ambassador, Strengthening the Responsible Jeweller Promise - Croma opens new store at Sky-City Mall, Borivali, Croma now has 54 stores across the Mumbai Metropolitan Region (MMR) - Godrej Enterprises Group Strengthens Advanced Tooling Capabilities to Support India's Evolving Automotive Manufacturing Landscape - GOVINDA: A Tale of Faith, A thematic dance production comes to Mumbai - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each - Juniper Green Energy Limited announced its ₹1800 crore Initial Public Offering (IPO) to open on July 30, 2026 the Price Band fixed at ₹ 214 to ₹ 225 per equity share of face value of ₹ 10 each - Mahindra Holidays & Resorts India Ltd.- Q1FY27 Financial Results - Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital, Navi Mumbai Marks Eight Years with Release of Navi Mumbai Annual Health Report - Godrej Bloq Launches in Maharashtra; Supports Pink E-Rickshaw Distribution Initiative for Women Drivers in the state Godrej Bloq marks the newest entry as a personal care fragrance product by Godrej Consumer Products (GCPL)

ब्रिलारे का एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेटेस के माध्यम से रिटेल बिजनेस में प्रवेश; 2023 तक 50 एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट्स का दृष्टिकोण


~ जीरो डाइल्यूशन पर्सनल केयर प्रॉडक्ट्स की पेशकश करने वाले भारत के पहले ब्रांड ने दिल्ली और सूरत में अपने ऑफलाइन स्टोर लॉन्च किए

~ मुंबई, अहमदाबाद, बड़ौदा, चंडीगढ़ और पुणे में जल्द ही नए ऑफलाइन स्टोर खोले जाएंगे

India, दिसंबर 23, 2021 (GNI): 100% शाकाहारी और क्रूरता-मुक्त, होमग्रोन पर्सनल केयर ब्रांड ब्रिलारे ने हाल ही में पैसिफिक मॉल, दिल्ली और वीआर मॉल, सूरत में अपना पहला एक्सक्लुसिव आउटलेट लॉन्च किया है। वर्तमान में ब्रिलारे प्रॉडक्ट प्रीमियम सैलून श्रृंखलाओं, ब्रिलारे की आधिकारिक वेबसाइट, और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे नाएका, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, पर्पल्ल और टाटा क्लिक पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। ऑफलाइन क्षेत्र में अपने प्रवेश के साथ, ब्रिलारे 2023 तक 50 से अधिक ऑफलाइन आउटलेट्स के साथ समस्त भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके महत्वाकांक्षी विकास पर नजर रखता है।

ब्रिलारे की साइंस-बैक्ड कंसर्न-स्पेसिफिक प्रॉडक्ट श्रृंखला वास्तविक प्राकृतिक प्रॉडक्ट्स के साथ बेहतर डर्माटोलॉजी ग्रेड परिणाम देने के लिए तैयार की गई है। यह जीरो डाइल्यूशन वादे के साथ प्रॉडक्ट्स को तैयार करने के मिशन को गर्व से कायम रखता है जो बताता है कि उनके प्रॉडक्ट जीरो एडेड वॉटर, जीरो केमिकल्स और जीरो प्रिजर्वेटिव से बने हैं। उनके कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रॉडक्ट जैसे कि रियल फेस वॉशेस, ऑयल शॉट्स, पॉवर ड्रॉप्स, फेस टोनर्स और अल्टीमेट सूथिंग ऑयल जीरो डाइल्यूशन फॉर्मूलेशन में उपलब्ध हैं।

एक फॉर्मुलेशन साइंटिस्ट, ब्रिलारे के सीईओ जिगर पटेल कहते हैं कि, “ब्रिलारे की स्थापना के पीछे का विचार विज्ञान और प्रकृति के साथ वास्तविक सौंदर्य संबंधी चिंताओं को दूर करना और एक क्विक-फिक्स एप्रोच पर स्थायी उपचार का विस्तार करना था। हमारे विशेष रिटेल दुकानों के शुभारंभ के साथ, हम विज्ञान और प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण से बने केवल बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रॉडक्ट प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की आशा करते हैं। हम अपने मौजूदा पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को बढ़ाने और 2022 तक जीरो डाइल्यूशन फॉर्मूलेशन के साथ इनोवेटिव प्रॉडक्ट्स को पेश करने की चाहत रखते हैं। इसके अलावा, हम 2023 तक 50 रिटेल आउटलेट्स खोलने के साथ ही टियर II क्षेत्रों में प्रवेश करके और वैश्विक विस्तार के अवसरों का पीछा करके हमारे डिजिटल फुटप्रिंट्स को बढ़ाने की इच्छा रखते हैं,।”

कोविड-19 महामारी ने एक अधिक आभासी काल में बदलाव को गति दी है और ऑनलाइन शॉपिंग व्यवहार में बदलाव को प्रेरित किया है, जिससे उपभोक्ताओं को चुनने के लिए 19,000+ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की भीड़ उपलब्ध हो रही है। लेकिन, ई-कॉमर्स के जबरदस्त विस्तार के बावजूद, भारत के $ 900 अरब के बड़े पैमाने पर खुदरा कारोबार में अभी भी अधिकांश खरीददारी ऑफ़लाइन होती है। कई डिजिटल-फर्स्ट ब्यूटी और पर्सनल केयर फर्म तेजी से रिटेल स्टोर विकसित कर रहे हैं और सुपरमार्केट्स और पड़ोस की दुकानों के माध्यम से बिक्री कर रहे हैं, जो ऑफ़लाइन बिक्री चैनलों की जबरदस्त क्षमता को पहचान रही हैं। जैसे-जैसे दुनिया सामान्य होती जा रही है, डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड अपने ग्राहकों को प्रॉडक्ट इनोवेशन, ट्रेंडी प्रोमोशंस और ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों में सर्वव्यापी उपस्थिति के माध्यम से एक तरह का अनोखा ब्रांड अनुभव प्रदान करने के इच्छुक हैं।

ब्रिलारे का विवरण ब्रिलारे एक गौरांवित भारतीय कंपनी है जो मानती है कि सच्ची सुंदरता अच्छे स्वास्थ्य में है। सभी ब्रिलारे प्रॉडक्ट 100% शाकाहारी, क्रूरता-मुक्त और प्राकृतिक सामग्रियों से बने हैं। हमारे वैज्ञानिक हमारे सभी प्रॉडक्ट्स को बिना पानी, सिंथेटिक केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स के 100% प्राकृतिक बनाने के महत्वाकांक्षी मिशन पर हैं। इसके 35 प्रॉडक्ट्स की पूरे बास्केट से, 17 प्रॉडक्ट्स जैसे ऑयल शॉट्स, पॉवर ड्रॉप्स, फेस टोनर, अल्टीमेट सूथिंग ऑयल और बॉडी केयर रिचुअल पहले से ही जीरो डाइल्यूशन फॉर्मूलेशन में उपलब्ध हैं। बाकी प्रॉडक्ट्स को भी जल्द ही नया रूप दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें : https://www.brillare.co.in/

Be the first to comment on "ब्रिलारे का एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेटेस के माध्यम से रिटेल बिजनेस में प्रवेश; 2023 तक 50 एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट्स का दृष्टिकोण"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*