Rays Power Infra announced closure of INR 127 Crore Equity Capital Fund Raise - MILKY MIST DAIRY FOOD LIMITED ANNOUNCED ITS INITIAL PUBLIC OFFERING (IPO) OF EQUITY SHARES TO OPEN ON TUESDAY 11 AUGUST 2026Price Band fixed at ₹133 to ₹140 per equity share of face value of ₹2 each - Shiprocket Limited Announced it's Initial Public Offer (IPO) to open on Wednesday, August 12, 2026 Price Band has been fixed from ₹ 92 to ₹ 97 per Equity Share - Paramotor Digital Technology expands distribution of Digital Prepaid Payment Solutions with Aditya Birla Capital Digital products - Molbio Diagnostics Limited Announced its Initial public offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 768 per equity share of face value ₹1 each to ₹ 807 per equity share of the face value of ₹1 each - US Federal Contractor Tryfacta Achieves Final CMMC Level 2 (C3PAO) Certification, Strengthening Its Commitment to the U.S. Defense Industrial Base - Dhoot Transmission Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 829 per equity share of face value ₹2 each to ₹871 per equity share of the face value of ₹2 each - Dhoot Transmission Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Monday, August 10, 2026 Price Band fixed at ₹ 829 per equity share of face value ₹2 each to ₹871 per equity share of the face value of ₹2 each - Ardee Industries Limited Announced its Initial Public Offering (IPO) to open on Wednesday, August 05, 2026Price Band fixed at ₹ 50 per equity share of face value ₹2 each to ₹53 per equity share of the face value of ₹2 each - MS Dhoni Joins Malabar Gold & Diamonds as Brand Ambassador, Strengthening the Responsible Jeweller Promise - Croma opens new store at Sky-City Mall, Borivali, Croma now has 54 stores across the Mumbai Metropolitan Region (MMR)

टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज़ 2021 का नया ऑनलाइन फॉर्मेट क्विज़ होगी और भी रोमांचक, तेज़ और स्मार्ट!

  • 2 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक होंगे ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन्स
  • इस बार क्विज़ में सिर्फ वैयक्तिक सहभागिता होगी
  • 2 ऑनलाइन प्रीलिम्स, 24 क्लस्टर फाइनल्स, 4 ज़ोनल फाइनल्स और 1 राष्ट्रीय अंतिम प्रतियोगिता

मुंबई, 4 जनवरी, 2021 (GNI):  भारत में कैम्पसेस के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित बिज़नेस क्विज़ टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ की घोषणा की गयी है।  इस बार अपने 17 वे साल में यह प्रतियोगिता और भी रोमांचक और तीव्र होगी। टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ 2021 नए वर्चुअल फॉर्मेट में आयोजित की जाएगीइसमें हिस्सा लेने के लिए 2 जनवरी से 2 फरवरी 2021 तक रेजिस्ट्रेशन्स किए जा सकते हैं। देश भर के कॉलेज छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर दिलाने के लिए हर साल टाटा ग्रुप द्वारा इस क्विज़ का आयोजन किया जाता है।

वैश्विक महामारी के कारण समय की ज़रूरत को समझते हुए टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज़ 2020 का पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजन किया गया। कैम्पस क्विज़ में भी उसी फॉर्मेट का उपयोग किया जाएगा। ऑनलाइन क्विज़ में हिस्सा लेना हर छात्र/छात्रा के लिए सुविधाजनक हो इसलिए इस वर्ष प्रतियोगिता में टीम नहींबल्कि केवल वैयक्तिक सहभागिता को अनुमती दी गयी है।

ऑनलाइन कैम्पस क्विज़ के लिए देश भर में 24 क्लस्टर्स निश्चित किए गए हैं। ऑनलाइन प्रीलिम्स के 2 लेवल्स के बाद हर एक क्लस्टर से 12 अव्वल प्रतिभागियों को वाइल्ड कार्ड फाइनल्स के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें से पहले 6 प्रतिस्पर्धी 24 ऑनलाइन क्लस्टर फाइनल्स में सहभागी होंगे। 24 क्लस्टर्स के 4 ज़ोन बनाए गए हैं – दक्षिणपूर्वपश्चिम और उत्तर। हर ज़ोन में 6 क्लस्टर्स हैं।

हर क्लस्टर के फाइनल राउंड के विजेता छात्र / छात्रा ज़ोन के अंतिम राउंड में हिस्सा लेंगे। क्लस्टर फाइनल राउंड के विजेता को 35,000* और उपविजेता को 18,000* रुपयों के पुरस्कार दिए जाएंगे।    ज़ोन्स के विजेता सीधे राष्ट्रीय अंतिम राउंड में हिस्सा लेंगे। ज़ोन्स के उपविजेताओं के बीच वाइल्ड कार्ड फाइनल होगा और उनमें से अव्वल प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय अंतिम राउंड के लिए पात्र बनेंगे। इस प्रकार से टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ का राष्ट्रीय अंतिम राउंड देश भर से चुने गए अव्वल प्रतिस्पर्धियों के बीच होगा और उनमें से सर्वोत्तम छात्र/छात्रा राष्ट्रीय विजेता बनेगा /बनेगी। टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ 2021 के राष्ट्रीय विजेता को 2.5 लाख* रुपयों के महापुरस्कार और प्रतिष्ठित टाटा क्रूसिबल ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। 

टाटा सर्विसेस के कॉर्पोरेट ब्रांड और मार्केटिंग के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट श्री. अतुल अग्रवाल ने क्विज़ के बारे में बताया, “टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ में हम ज्ञान का गौरव करते हैं। छात्रों को उनके ज्ञान और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिले इसलिए हमने इस मंच का आयोजन किया है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन फॉर्मेट में होगीजिससे इसकी व्यापकता बढ़ेगीदेश के दुर्गम इलाकों से भी छात्र / छात्राएं इसमें आसानी से हिस्सा ले पाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि यह चुनौतीपूर्ण ऑनलाइन प्रतियोगिता देश के होनहारजिज्ञासु और महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए काफी रोमांचकदिलचस्प और प्रभावकारी साबित होगी। आज के डिजिटल युग में आने वाले कल के लिए स्वयं को तैयार कर रहे छात्रों/छात्राओं को यह प्रतियोगिता प्रोत्साहित और प्रेरित करेगी।

प्रख्यात क्विज़मास्टर श्री गिरी बालसुब्रमण्यम – ‘पिकब्रेन’, जो इस क्विज़ को शुरू से आयोजित करते आ रहे हैं, इस बार भी इस प्रतियोगिता के क्विज़मास्टर होंगे।

इस साल के पुरस्कार टाटा क्लिक के सहयोग से दिए जाएंगे।

टाटा क्रूसिबल कैम्पस क्विज़ 2021 के लिए जल्द से जल्द रजिस्टर कीजिए और भारत की सबसे बड़ी, सबसे रोमांचक कैम्पस क्विज़ का हिस्सा बनिए। रजिस्टर करने के लिए, नियम, पात्रता और अन्य ताज़ा गतिविधियां जानने के लिए कृपया इस वेबसाइट पर संपर्क करें –  www.tatacrucible.com.

*स्रोत पर लागू कर कटौती के अधीन

About Tata Crucible Campus Quiz: ‘Tata Crucible – The Campus Quiz’ seeks to bring together the sharpest young minds to take on the heat of the country’s largest business quiz. Youth is a key audience cluster which the Tata group is focusing its communication at and Tata Crucible is a key knowledge initiative towards this engagement. Started in 2004, it has now become an eagerly anticipated annual event.

You can follow Tata Crucible Campus Quiz on: Facebook: https://www.facebook.com/TataCrucible, Twitter: https://twitter.com/Tata_CrucibleYou Tube: http://www.youtube.com/user/TataCrucible, LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/tata-crucible

Mobile App: Download the Tata Crucible Brainbox mobile app on your phone, available on iOS, Android and Windows platforms.

About the Tata Group: Founded by Jamsetji Tata in 1868, the Tata group is a global enterprise, headquartered in India, comprising 30 companies across ten verticals. The group operates in more than 100 countries across six continents, with a mission ‘To improve the quality of life of the communities we serve globally, through long-term stakeholder value creation based on Leadership with Trust’. Tata Sons is the principal investment holding company and promoter of Tata companies. Sixty-six percent of the equity share capital of Tata Sons is held by philanthropic trusts, which support education, health, livelihood generation and art and culture.

In 2019-20, the revenue of Tata companies, taken together, was $106 billion (INR 7.5 trillion). These companies collectively employ over 750,000 people. Each Tata company or enterprise operates independently under the guidance and supervision of its own board of directors. There are 29 publicly-listed Tata enterprises with a combined market capitalisation of $123 billion (INR 9.3 trillion) as on March 31, 2020. Companies include Tata Consultancy Services, Tata Motors, Tata Steel, Tata Chemicals, Tata Consumer Products, Titan, Tata Capital, Tata Power, Tata Advanced Systems, Indian Hotels and Tata Communications.

Be the first to comment on "टाटा क्रूसिबल कैंपस क्विज़ 2021 का नया ऑनलाइन फॉर्मेट क्विज़ होगी और भी रोमांचक, तेज़ और स्मार्ट!"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*